फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रामनगर में एक करोड़ का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, भूमि पूजन संपन्न

Sat, 07 Nov 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नगर पंचायत ने दिवाली के पावन पर्व पर शहरवासियों को एक तोहफा दिया है। ब्रिटिशकालीन इस कस्बे को आधुनिक रूप देने के लिए सआदतगंज मार्ग पर आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसकी आधारशिला रखी। इस अत्याधुनिक परिसर में बीस आधुनिक दुकानें बनाई जाएंगी। यहां वाई-फाई सुविधा, सुचारु बिजली और विशेष पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होगी। इससे मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रामीण इलाकों को भी लाभ
आधुनिक कॉम्प्लेक्स के बनने से केवल शहरी क्षेत्र के लोगों को ही नहीं, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने बताया कि यह निर्माण कस्बे के विकास और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें