फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब हत्याकांड: 10 लाख के भुगतान ने बढ़ाया सस्पेंस

Fri, 20 Feb 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में 13 फरवरी को अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोलियों से भूनकर हत्या महज आपसी रंजिश का मामला नहीं दिख रहा। पुलिस की जांच में अब पैसों के लेनदेन, निवेश और पुराने मुकदमों से जुड़े रिश्तों की कड़ियां एक-एक कर सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

शोएब किदवई को पूर्व माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता था। हत्या से कुछ दिन पहले शोएब द्वारा करीब 10 लाख रुपये का भुगतान एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को किया गया था। यही नहीं, कई अन्य वित्तीय लेनदेन भी पुलिस के रडार पर है। सूत्र बताते हैं कि इस भुगतान के पीछे सिर्फ सामान्य व्यावसायिक लेनदेन नहीं, बल्कि किसी बड़े समझौते या हिस्सेदारी का एंगल भी हो सकता है। पुलिस जांच कर रही है कि शोएब ने जिस कंस्ट्रक्शन कंपनी को रकम दी, क्या उसमें उनका भी कुछ निवेश था। वहीं, लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। फिलहाल पांच लोग हिरासत में हैं।
अब तक करीब 50 से लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ बयानों में विरोधाभास मिला है, जिस पर तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शोएब किदवई पर कुल 12 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस अब इन मुकदमों से जुड़े आरोपियों और पक्षकारों की भी भूमिका खंगाल रही है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हर एंगल पर जांच हो रही है।
विज्ञापन

......................

कॉल डिटेल रिकॉर्ड में ‘करीबियों’ की सक्रियता

हत्या से पहले और घटना वाले दिन शोएब की कॉल डिटेल रिकॉर्ड में कुछ खास नंबरों से लगातार संपर्क सामने आया है। करीबी माने जाने वाले लोगों से लंबी बातचीत हुई थी। किसी की स्पष्ट भूमिका सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इन्हें पूरी तरह क्लीन चिट देने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें