shiv temple shutdown in barabanki
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। सावन का पहला सोमवार, लेकिन भक्तों के लिए भोले के दर्शन पर ताला लगा रहा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार शिवालयों में दर्शन के लिए भक्तों पर प्रतिबंध रहा। भक्त भले ही बाबा को जल नहीं चढ़ा सके लेकिन मंदिर के पास दूर से ही माथा टेक कर मंगल कामना की।
लोधेश्वर महादेवा, औसनेेश्वर, कुंतेश्वर महादेव, सिद्घेश्वर महादेव, मत्थेश्वर महादेव समेत कई शिवालय बंद रहे। भक्तों ने घरों में पूजा अर्चना कर कारोना से मुक्ति की कामना की। शहर में अपने अराध्य के प्रति आस्था रखने वाले भक्तों की श्रद्धा देखते ही बनी।
सुबह हुई बारिश के बावजूद भक्त शिवालय पहुंच गए। शहर में भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग और प्रतिबंधों के साथ जलाभिषेक किया। कई शिवालायों में दूर से ही भक्तों को दर्शन कराए गए।