फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों को सजाया गया

Sun, 16 Jul 2017 10:53 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नागेश्वर मंदिर, कैलाश आश्रम स्थित चंद्रेश्वर महादेव, धनोखर स्थित मंदिर, दुधेश्वर महादेवा, लखपेड़ाबाग स्थित शिवमंदिर, पंचम दास कूटी स्थित शिव मंदिर, हैदरगढ़ क्षेत्र के गोमती के तट पर स्थित औसानेश्वर का प्राचीन मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर,  महाभारतकालीन कुंतेश्वर महादेव मंदिर व मत्थेश्वर महादेव मंदिर में देर रात तक तैयारियां पूरी कर ली गई।
विज्ञापन


मंदिर के बाहर जलाभिषेक के लिए वेलपत्र व फूल तथा प्रसाद की दुकानें भी एक दिन पहले ही सजकर तैयार हो गई। इन मंदिरों में भोर से ही लंबी-लंबी लाइनें जलाभिषेक के लिए लग जाती है।      

सावन के दूसरे सोमवार के एक दिन पूर्व सावन मेले की तैयारियां रविवार देर रात तक चली। आडीटोरियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुरक्षा के तहत कुछ दूरी पर बैरियर के लिए बल्लियां बांधने का काम किया गया है।
विज्ञापन


अभरन के पास श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट लगाया गया है तो अस्थाई चेंजिंग रूम भी पर्दों से तैयार किया गया है। मंदिर में प्रवेश के लिए बनाई गई जालीदार बैरिकेटिंग के सामने पुलिस का वाच टावर शो-पीस बना नजर आया। सोमवार के एक दिन पूर्व ही गैर जनपदों से लोग जलाभिषेक करने पहुंच रहे थे।

मंदिर परिसर में बेलपत्र, कमल का फूल की दुकानें सजी थी। जलाभिषेक के बाद बाहर लगी दुकानों पर लइय्या व रेवड़ी तथा सिंदूर व बिंदी के साथ श्रंगार के अन्य सामना महिलाएं प्रसाद रूप में खरीदती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें