फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सम्मानित

Wed, 06 Apr 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
1090 ने लगाया स्टाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जीआईसी के आडिटोरियम में मंगलवार को प्रेरणा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी देखी और बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं की सराहना भी की। उन्होंने कई महिला समूहों के सदस्यों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समृद्धि की ओर ले जाने की दिशा में प्रदेश सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन


कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी महिला समूह बनाकर किसानों को सशक्त किया जा रहा है। जल संचयन पर एक संस्था द्वारा पूरेडलई की 12 ग्राम पंचायतों में काम किया जा रहा है।

इस योजना में भी महिलाओं को जोड़ा गया है। जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेंगी।

सीडीओ ने कहा कि, आर्थिक रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। प्रेरणा दिवस का आयोजन इसी मंशा के तहत किया गया है।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों ने तो अपने स्टॉल लगाए थे। 1090 का स्टाल महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहा। जहां महिलाओं को 1090 हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर विधायक सुरेश यादव, रामगोपाल रावत, राममगन रावत, राजेश कुमार यादव, पूर्व विधायक राजरानी रावत, जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, बीएसए पीएन सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें