फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में मिली बाराबंकी की बालिका

Wed, 06 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के अजमेर उपचार एवं बालिका गृह बाल अधिकारिता विभाग में जैदपुर थाना क्षेत्र की 12 साल की एक बालिका रह रही है। उसके परिवारीजनों का पता लगाने के लिए अजमेर से जैदपुर थाने में एक पत्र आया है। वहीं जैदपुर पुलिस बालिका द्वारा बताए गए पते को तलाश नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर में स्थित उपचार एवं बालिका गृह बाल अधिकारिता विभाग से जैदपुर थाने को एक पत्र आया है। जिसके अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 साल की बच्ची अजमेर में है।

बालिका ने अजमेर पुलिस को बताया कि उसके घर में चटाई बनाने का काम होता है। उसने अपनी बड़ी बहन व मां का नाम बताया है। वहीं लड़की के बताए पते को जैदपुर पुलिस तलाश नहीं पा रही है।
विज्ञापन


भटक कर अजमेर पहुंची बालिका वापस घर आने को बहुत परेशान है पर परिवार वालों का पता लगे बिना बालगृह वाले उसे भेजने को तैयार नही हैं।

जैदपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि, अजमेर के उपचार एवं बालिका गृह बाल अधिकारिता विभाग से एक पत्र मिला है। जिसमें लड़की के बताए गए  पते के बारे में लिखा है। पुलिस जिसकी तलाश में जुटी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें