फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने अजगर को उतारा मौत के घाट

Fri, 20 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हैदरगढ़ में बंदर के हमले के बाद मृत पड़ा अजगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनीकटरा के खजुरी गांव में आबादी के समीप पहुंचे अजगर को बंदर ने पेड़ की जड़ में तब तक रगड़ा जब तक उसकी मौत का इत्मीनान नहीं हो गया। यह दृश्य देख रहे ग्रामीण भी अजगर के बच्चे को बचाने के लिए कोई उपाय नहीं कर सके।
विज्ञापन


शुक्रवार को खजुरी मजरे शुंभा गांव में कल्लू वैद्य के दरवाजे पर अजगर का बच्चा रेंगते हुए पहुंच गया। ग्रामीण अजगर को पकड़ने का कोई उपाय तलाश पाते, तब तक पेड़ से नीचे उतरे बंदर ने एक झटके से अजगर को उसके मुंह की ओर से पकड़ लिया तथा पेड़ की जड़ से रगड़ने लगा।

बंदर बीच बीच में अजगर के मुंह को अपने कान के समीप ले जाकर चेक करता तथा फिर पेड़ की जड़ से उसका मुंह रगड़ने लगता। मौत का इत्मिनान होने के बाद वह अजगर को वहीं छोड़ कर वापस पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें