फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चित्रकूट के घाट-घाट पर सबरी देखे बाट...

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। महादेवा महोत्सव के संस्कृतिक मंच पर पांचवे दिन शुक्रवार को आकाशवाणी लखनऊ की लोक गायिका अंजली खन्ना ने एक के बाद एक लोकगीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने जय गणेश गजानन महाराज से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सुनाया- कामना कैसा जदुवा डारा रे हो मइया...सुनाया तो लोगों ने खूब ताली बजाई..। चित्रकूट के घाट घाट पर सबरी देखे बाट, राम मेरे कब आएं... आया आया अटरिया पे कोई चोर आया..। इसके बाद- लहंगा है मोरा गोटेदार, मैं पहन के नाचूं ... सुनाकर खूब तालियां बटोरी। आकाशवाणी की गायिका- द्वार चार बाजन बाजे द्वार.. गीत की प्रस्तुति करते ही पूरा पंडाल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें