फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 23 से 26 नवंबर तक भारी वाहनों की अयाेध्या में नो इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगरी में 25 नवंबर को राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के चलते 23 से 26 नवंबर तक लखनऊ से बाराबंकी होकर अयोध्या की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को रोका जाएगा। इसके लिए जिले में सात प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। ध्वजारोहण समारोह वाले दिन छोटे वाहनों को भी अयोध्या की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, अयोध्या में बड़े कार्यक्रमों के दौरान यातायात को बाराबंकी से ही डायवर्ट करने की व्यवस्था लंबे समय से की जाती रही है। इस बार हजारों की संख्या में वीआईपी, श्रद्धालु और विभागीय वाहन लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे से होकर बाराबंकी से गुजरेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
.............................

हाईवे पर इन पांच जगह लगेंगे बैरियर
- चौपुला तिराहा: लखनऊ या बाराबंकी से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बाराबंकी शहर के बाहर चौपुला तिराहे से बहराइच हाईवे पर भेजा जाएगा।
...........
सफदरगंज चौराहा: अयोध्या की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को सफदरगंज चौराहे से बदोसराय होकर चौकाघाट होते हुए जरवल रोड बहराइच से गोंडा की ओर डायवर्ट करेंगे।
...........
उधौली: अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को उधौली से तहसील सिरौली गौसपुर से बदोसराय होकर रामनगर चौका घाट होते हुए जरवल रोड बहराइच से गोंडा भेजा जााएगा।
विज्ञापन

................
बदोसराय चौराहा: टिकैतनगर होकर अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहन रामनगर चौकाघाट होते हुए जरवल रोड बहराईच से करनैलगंज गोंडा की ओर डायवर्ट होंगे।
.....................
दिलोना मोड़: अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भिटरिया-रामसनेहीघाट होते हुए हैदरगढ़ से पूर्वान्चल एक्सप्रेस वे की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
.........................
सराय चौबे अंडरपास व नईसड़क से लौटाए जाएंगे वाहन
रामसनेहीघाट से होकर अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को के लिए सराय चौबे अंडरपास व असंद्रा के नईसड़क तिराहे पर भी बैरियर लगेंगे। यहां से रामसनेहीघाट की ओर वाहनों को रोक दिया जाएगा।
.....................
वर्जन:
वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि 23 से 26 नवंबर के बीच अयोध्या की यात्रा न करें। विशेष रूप से 25 नवंबर को राम मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के चलते छोटे वाहनों को भी रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें