फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कुत्ते के हमले में दो गांवों के सात लोग घायल

Tue, 31 Dec 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबेहा (बाराबंकी)। थाना सुबेहा क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशानहाल हैं। आवारा कुत्तों ने बीते 24 घंटे में दो गांवों के सात लोगों को काट कर घायल कर दिया। परिजन इन्हें लेकर सुबेहा सीएचसी पहुंचे, जहां एंटी रैबीज इंजेक्शन न मिलने पर पड़ोसी जिले अमेठी के शुकुल बाजार सीएचसी जाकर एआरवी लगवाना पड़ा। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


थाना सुबेहा क्षेत्र के जमीन हुसैनाबाद के काजी का पुरवा गांव में सोमवार सुबह एक कुत्ते ने लोगों पर हमला कर उन्हें काटना शुरू कर दिया। उसने गांव निवासी शिवकुमार, रुचि, पप्पू यादव, राजकुमारी व राम लखन को काटकर घायल कर दिया।

जब ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कुत्ते को दौड़ाया तो वह पड़ोसी गांव चौधरीपुरवा पहुंच गया जहां उसने शौच के लिए निकले राजू यादव व रोशनी को काट लिया। अधीक्षक डॉ. ओपी कुरील ने बताया कि सुबह 11 बजे तक आने वाले लोगों को टीका लगाया जाता है। इसके बाद वायल खुलने पर खराब हो जाने का खतरा रहता है। इसी कारण दोपहर बाद आए लोगों को एआरवी नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें