फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र की तीन नगर पंचायतों में बनेंगी सात नई पानी की टंकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की तीन नगर पंचायतों दरियाबाद, रामसनेहीघाट और टिकैतनगर में पेयजल की सुविधा और बेहतर बनाने के लिए सात नई पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की पहल पर विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा दिया गया है। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक सतीश चंद्र शर्मा प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हैं। विधानसभा क्षेत्र में तीन नगर पंचायतें दरियाबाद, रामसनेहीघाट और टिकैतनगर हैं। यहां पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जनता की मांग पर राज्यमंत्री ने तीनों नगर पंचायतों में सात पानी की टंकियां बनाए जाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। दरियाबाद नगर पंचायत में 13 वार्ड हैं और यहां की आबादी करीब 30 हजार के आसपास है। यहां 1980 में पानी की टंकी बनाई गई थी, जिससे वार्ड के सभी मोहल्लों को जलापूर्ति नहीं हो पाती है। इसी प्रकार रामसनेहीघाट में 13 वार्ड हैं और आबादी 28 हजार के आसपास है। टिकैतनगर में दस वार्ड हैं और आबादी की करीब 15 हजार है। यहां पानी की जो टंकियां बनी हैं, उनसे सभी वार्डों को जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इस समस्या को देखते हुए राज्यमंत्री ने नई टंकियां बनवाने की पहल की है।
यहां बनेंगी पानी की टंकियां
दरियाबाद में दो खूबा का पुरवा व जलकल परिसर में, रामसनेहीघाट में तीन चंदौली, जेठबनी और बनीकोडर में, टिकैतनगर में दो धधवारा और सरावगी में पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


शासन में चल रही प्रक्रिया
नगर पंचायत टिकैतनगर, दरियाबाद व रामसनेहीघाट में पेयजल समस्या को देखते हुए पानी टंकी निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भिजवा दिया गया है। शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें