फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गंदगी देख भड़के बिफरे एडी, लगाई फटकार

Sat, 01 Jun 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। स्वास्थ्य विभाग अयोध्या मंडल के अपर निदेशक ने संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में व्याप्त गंदगी देखकर भड़के एडी ने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश देते हुए चेताया कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को हर संभव स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अयोध्या मंडल से आए अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह सबसे पहले सौ बेड वाले अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी व एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएमएस कक्ष में पहुंच कर अभिलेखों को देखा। इसके बाद उन्होंने सीएचसी के प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने का निर्देश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ नीलम गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ नर्स के अतिरिक्त नाक, कान, गला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी है। बताया कि गर्मी के कारण डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर अधीक्षक डाॅ. नीरज वर्मा, डाॅ. एमके गुप्ता, डाॅ. एके सिन्हा सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें