फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पाइप लाइन टूटने बर्बाद हो रहा पानी, लोग परेशान

Sat, 01 Jun 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी । जिम्मेदारों की लापरवाही से शहर के कई स्थानों पर पेयजल सप्लाई से जुड़ी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो कर फट गई हैं। इससे होने वाली लीकेज से जहां बड़ी मात्रा में पेयजल सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है वहीं कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी बाधित बनी है। लीकेज के कारण सप्लाई लाइन में गंदगी घुसने से हो रही दूषित व बदबूदार पानी की आपूर्ति भी गर्मी में लोगों की परेशानी को दो गुना बढ़ा रही है। इसके चलते शहर के कई इलाकों की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में नगरपालिका परिषद के निकट सड़क के किनारे पानी की लाइन फटने व पुलिस लाइन के समीप मुख्य रोड पर कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण पीने का पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। लीकेज के कारण पेयजल सप्लाई का प्रेशर कम होने के कारण आवास विकास, विकास भवन, लखपेड़ाबाग, श्रीराम कॉलोनी व दशहराबाग आदि इलाकों के घरों में इस भीषण गर्मी में पेयजल सप्लाई का पानी तक नहीं पहुंच पा रहा हैं। कुछ इलाकों में जो पानी सप्लाई हो रहा है वह भी गंदा व बदबूदार है। इससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में खराब पड़े हैंडपंप भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रहे हैं। नवाबगंज, नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह का कहना है कि नगर पालिका व पुलिस लाइन के निकट पाइप लाइन में आई लीकेज की समस्या को दूर कराया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए संचालित हैंडपंपों को भी दुरुस्त बनाने का कार्य भी जल्दी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें