बाराबंकी। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर बुलावा पत्र डाउनलोड करना होगा। निर्धारित तिथि तक प्रवेश न लेने वाले अभ्यर्थियों का चयन स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा।
द्वितीय सूची जारी होने के साथ ही आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के समय अभ्यर्थी को बुलावा पत्र, मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्रों की प्रमाणित प्रतियां एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित संस्थान में उपस्थित होना होगा। प्रवेश से पहले चयन सूची में अपना नाम जांचना अनिवार्य है। प्रवेश के समय अभ्यर्थी को यह भी विकल्प मिलेगा कि वह स्थिर या विस्थापित विकल्प का चयन कर सकते हैंं।
आईटीआई में रिक्त सीटें
राजकीय आईटीआई - एलाटमेंट- शेष सीटें
महुआमऊ- 458 262
बनीकोडर 315- 181
फतेहपुर- 278 149
नवाबगंज- 367- 185
सिरौलीगौसपुर-303- 155
योग 1721 932