फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बढ़ते-घटते जलस्तर से सुरक्षित स्थानों की तलाश

Sun, 12 Jul 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। करीब एक सप्ताह से बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को स्थित होकर करीब 104.980 मीटर पर रिकाॅर्ड किया गया। यह चेतावनी बिंदु से करीब 26 सेमी नीचे है। सिरौलीगौसपुर इलाके के कुछ गांवों में नदी कटान कर रही है। वहीं केंद्रीय जल आयोग ने नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। बढ़ते-घटते जलस्तर के बीच किसान सुरक्षित स्थानों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गत दिनों में बैराजों से करीब 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर पर बढ़ोत्तरी हुई थी। इसके बाद से लगातार बरसात से भी नदी का जलस्तर कुछ हद तक प्रभावित हुआ। शनिवार सुबह जलस्तर स्थिर होने से नदी किनारे बसे रामनगर, सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के करीब एग्दर्जन गांव के लोगाें ने राहत ली।
हालांकि, सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के सनावा, सराय सुरजन, भैरवकोल व टेपरा गांव के पास नदी कटान कर रही है। किसान बालकराम, लल्लू, शिवलाल, हरिनाथ, रामसुरेश, सुधीर सिंह ने बताया कि नदी पहले रेतीली मिट्टी काट रही थी, मगर अब कटान खेतों की ओर करीब एक किमी दूर तक हो रही है।
विज्ञापन

जिस स्थान पर नदी कटान कर रही थी, वहां बचाव कार्य करने के लिए एसडीएम ने कहा था, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया गया है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने बताया कि नदी पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें