फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस कमांडो का देवा मजार पर सर्च ऑपरेशन

Wed, 29 Mar 2017 12:21 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। बुधवार को देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की मजार के आस पास चेकिंग करते एटीएस कमांडो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश, विदेश में प्रसिद्ध हाजी वारिस अली की दरगाह देवा में चैत मेले में आतंकियों द्वारा तबाही मचाने की साजिश के खुलासा होने के बाद सुरक्षा को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। खुफिया एजेंसियों से मिली इनपुट के बाद एटीएस कमांडो की टीम ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। मजार परिसर व आसपास हुए सर्च ऑपरेशन से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त रहा।                   
विज्ञापन


देवा मजार शरीफ पर पांच दिवसीय चैत का मेला 27 मार्च से चल रहा है। इस मेले में आतंकियों व उनके खुरासन मॉड्यूल्स के राडार पर था। लखनऊ में मारा गया आतंकी सैफुल्ला व कानपुर से गिरफ्तार किए गए खुरासन मॉड्यूल्स की जांच व पूछताछ में मेले में आतंकी साया होने के पुख्ता प्रमाण मिले थे। 

इसी को लेकर बाद से एटीएस व एसटीएफ ने  खुफिया एजेंसी व पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर देवा मजार परिसर का अभेध सुरक्षा प्लान तैयार किया था। ताकि इस मेले में आने वाले देश विदेश के यरीनों 
विज्ञापन

की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की जा सके। 

इसी क्रम में चैत मेले के दूसरे दिन मंगलवार को एटीएस के कमांडो दस्ते ने पुलिस प्रशासन के साथ मजार परिसर और उसके आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। देवा व लोनीकटरा एसओ के साथ पुलिस व कमांडो ने करीब एक घंटा से अधिक समय तक चले इस सर्च ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें