फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, चालक की मौत

Fri, 20 Nov 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेदाबाद। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफेदाबाद के हिंद अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में धौसाबाद निवासी रामकरन (35) की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगने से उनका सिर डिवाइडर से टकरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी नब्ज जांची तो नहीं चल रही थी। इस पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने सीपीआर देकर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे उनके बेटे ने उन्हें हिंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ आफताब आलम ने बताया कि रामकरन लकड़ी कटान की ठेकेदारी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें