फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो साल के मासूम की मौत

Thu, 19 Nov 2026 07:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

रामनगर थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान के पीछे बने गड्ढे में डूबकर दो साल के मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने घटना का पोस्टमार्टम कराने से मना किया।
विज्ञापन
फहद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बाद निर्माणाधीन मकान के पीछे पानी के गड्ढे में डूबकर ग्राम प्रशासक उबैद के दो साल के इकलौते पुत्र फहद की मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार फहद खेलते-खेलते निर्माणाधीन मकान के पीछे पहुंच कर पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक बच्चे के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

इस दौरान मकान के पीछे पानी से भरे गड्ढे में मासूम का शव उतराता नजर आया। पारिजनों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी मातम छा गया। सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें