फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ रहे स्कूली वाहन

Thu, 09 Jul 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकाें की जांच के लिए परिवहन विभाग विशेष अभियान चला रहा है। विभागीय टीम वाहनों की जांच और चालान कर रही है लेकिन सड़कों के हालात कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। स्कूली वाहन चालक नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। बच्चों को ले जाने वाले वाहनों पर न तो चालक का नाम है और न ही मोबाइल नंबर। परिवहन विभाग के दावे कुछ भी हों, हकीकत यह है कि अधिकांश वाहन चालक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


बगैर फिटनेस वाहनों के संचालन पर रोक
एआरटीओ, डीआईओएस और संबंधित थानों के माध्यम से स्कूलों को नोटिस भेजे गए हैँ। जिले में पंजीकृत 1201 स्कूली वाहनों में से 88 की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, जिनके संचालन पर रोक लगा दी गई है। संबंधित स्कूल प्रबंधन से ऐसे वाहनों का संचालन नहीं कराने का शपथ पत्र भी मांगा गया है। वहीं, 92 वाहनों का परमिट समाप्त होने पर उन्हें शीघ्र नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क पर उतरे एआरटीओ, आठ वाहन सीज
सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के लिए एआरटीओ अमिताभ राय अभियान की कमान संभालते हुए सुबह टीम के साथ सड़क पर उतरे। सूरतगंज क्षेत्र में बिना फिटनेस और परमिट के संचालित आठ स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि चार अन्य वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही, अनधिकृत यात्री वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल वाहनों में ये सुविधाएं अनिवार्य
परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार प्रत्येक स्कूली वाहन पर स्कूल का नाम, संपर्क नंबर, चालक का नाम व विवरण, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर समेत सभी निर्धारित सुरक्षा उपकरण होना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई वाहन इन मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित पाए गए, जिनके खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें