फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लौटी रौनक, गिनती के पहुंचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जूनियर विद्यालयों में 10 माह बाद बुधवार को विद्यार्थी पहुंचे तो रौनक लौटी। हालांकि पहले दिन विद्यालयों में गिनती के बच्चे पहुंचे। उनके हाथ सैनिटाइज कराने के बाद प्रवेश दिया गया। पहला दिन बच्चों को बुलाने व अभिभावकों की अनुमति लेने में गुजरा। इस दौरान सिद्धौर ब्लॉक का पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलौली बंद मिला तो पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेठमऊ में अभिभावकों से अनुमति न लाने पर बच्चों को लौटा दिया गया। वहीं निजी विद्यालयों में पहले दिन करीब 30 फीसदी स्कूल पहुंचे। उधर, एडी बेसिक अयोध्या मनोज कुमार गिरी ने रामनगर क्षेत्र में पहुंचकर कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर बंद जूनियर विद्यालय प्रोटोकॉल के अनुरूप बुधवार को खुले। पहले दिन कक्षा आठ के बच्चों को बुलाया गया था। स्कूल खुलने को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। सुबह आठ बजे जहां कोटवाधाम क्षेत्र में यूनिफार्म पहने पूर्व माध्यमिक विद्यालय अद्रा जाते बच्चों का एक समूह उत्साह से लबरेज दिखा। वहीं सुबह करीब साढ़े आठ बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय केसरगंज में आने वाले बच्चों को शिक्षिका द्वारा हाथ सैनिटाइज कराकर स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा था।
सुबह के 11 बजे बडेल के स्कूल में कक्षा चल रही थी। यहां पर एक सीट पर दो विद्यार्थियों को बैठाया गया था। वहीं यहां पर संचालित दोनों विद्यालयों में कक्षा आठ में पंजीकृत 142 विद्यार्थियों के सापेक्ष 25 उपस्थित रहे। त्रिवेदीगंज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीपुर में भी स्कूल पहुंचे चार बच्चों की कक्षा लगी। तो कई बच्चे बिना बैग के स्कूल खुलने की जानकारी करने आए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठी में अभिभावकों की सहमति पत्र भराते शिक्षक दिखे।
विज्ञापन

सिद्धौर ब्लॉक का पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलौली, मेंहुआ बंद मिला। यहां पर रसोइया चंद्रावती अकेले मौजूद रही। हरख ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेठमऊ में स्कूल आए बच्चों को अभिभावकों से अनुमति लेकर आने की बात कहकर लौटा दिया गया। उसके बाद शिक्षक धूप में कुर्सी डालकर सोते दिखे। बीईओ हरख अजय गुप्त मौर्य ने कहा कि प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजा जाएगा। इसी ब्लॉक के मदनपुर में 10 और सुल्तानपुर स्कूल में आठ बच्चे आए थे। मसौली ब्लॉक के करपिया स्कूल में कक्षा का संचालन होता मिला।
देवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हीरपुर में पंजीकृत 56 बच्चों में 30 ही आए थे। रामनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर में 12 तो सोहई बडनपुर में सिर्फ आठ बच्चे उपस्थित हुए। सुबेहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में साफ-सफाई न होने से बच्चे वापस लौट गए। स्कूल खुलने को लेकर उत्साहित दूसरी कक्षाओं के बच्चे भी स्कूल पहुंचे। मगर उन बच्चों का स्कूल आने का दिन बताकर लौटाया गया। बीईओ सिद्धौर आरके सिंह ने कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलौली के बंद होने की सूचना मिली है। प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया जाएगा।
लंबे समय बाद जले मध्याह्न भोजन के चूल्हे
बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुले तो उच्च प्राथमिक विद्यालय जैदपुर में पहुंची रसोइया बर्तन साफ करती दिखी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठी में मध्याह्न भोजन बनाने की सुबह तैयारी होती दिखी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर में भी मिड-डे मील बनता मिला। कंपोजिट विद्यालय करपिया में लंबे समय बाद एमडीएम मिला तो बच्चे खुश दिखे। रामनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर में राशन न मिलने पर प्रधानाध्यापिका आराधना पाण्डेय ने अपने पास से राशन मंगवाकर एमडीएम बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें