फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त कराई 80 बीघे जमीन पर अवैध प्लॉटिंग

विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी के नयापुरवा में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा ध्वस्त कराई गई अवैध प्लॉटिं? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर तहसील में नियमों को दरकिनार कर की गई अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण का अभियान दूसरे दिन भी चला। मंगलवार को कुर्सी में 80 बीघा भूमि को अवैध प्लॉटिंग से मुक्त कराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

राजधानी से सटे फतेहपुर तहसील क्षेत्र में खेती योग्य भूमि पर जिला पंचायत से नक्शा पास कराए बिना अवैध प्लॉटिंग की भरमार है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह के आदेश पर एसडीएम पंकज सिंह ने इस प्रकार की प्लॉटिंग करने वाले भूमाफिया पर कार्रवाई को लेकर राजस्व, जिला पंचायत व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अभियान चलाया गया। पहले दिन जहां 220 बीघा भूमि अवैध प्लॉटिंग से मुक्त कराने की कार्रवाई अगासंड में की गई।
वहीं दूसरे दिन कुर्सी में 80 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग से मुक्त कराई गई। कुर्सी कस्बे के आसपास भी खेती योग्य भूमि पर जिला पंचायत से नक्शा पास कराए बिना अवैध प्लॉटिंग कर उसकी बिक्री की जा रही थी। इसको लेकर पूर्व में जिला पंचायत द्वारा नोटिस दिया गया। इसके बावजूद भूमाफिया की मनमानी नहीं रुकी।
विज्ञापन

नोटिस का जवाब देने की बजाय अवैध निर्माण कर प्लॉट काट दिए गए। ऐसे में मंगलवार को तहसीलदार राहुल सिंह की टीम ने कुर्सी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। प्रशासन द्वारा अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से भूमाफिया में हड़कंप मच गया है।
इन पर हुई कार्रवाई
सिग्मा कोलोनाइजर्स के लखनऊ के विकासनगर निवासी निदेशक इरफान किदवई, इसी कंपनी की प्रबंधक सलमा, प्रीमियर ग्रीन इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की सलमा द्वारा नियमों को दरकिनार कर जिला पंचायत से नक्शा पास कराए बिना प्लॉटिंग की गई थी। जिसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मंगलवार को की गई।
नियमों को दरकिनार कर की गई अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण को लेकर डीएम के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दूसरे दिन कुर्सी में आठ हेक्टेयर भूमि पर कराए गए अवैध प्लॉटिंग के निर्माण का ध्वस्त कराया गया। कोलोनाइजर्स द्वारा जिला पंचायत से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

-पंकज सिंह, एसडीएम फतेहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें