फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 करोड़ से कोटवाधाम में बनेगा आश्रम पद्धित विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुुर क्षेत्र के कोटवाधाम में 30 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पांच एकड़ की भूमि चिह्नित कर पूरी रिपोर्ट प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग को जिलाधिकारी की ओर से भेजी गई है। प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद नामित कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह विद्यालय बालिकाओं के लिए होगा या बालक वर्ग के लिए, इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चों की मुफ्त पढ़ाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय खोले जाने की अनुमति सरकार ने क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी के अनुरोध पर दी थी। इसके साथ ही भूमि चिह्नित कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोटवाधाम क्षेत्र में पांच एकड़ भूमि की उपलब्धता तहसील प्रशासन द्वारा कराने के बाद डीएम ने इसकी पूरी रिपोर्ट प्रमुख सचिव समाज कल्याण को भेज दी है।
उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य नामित कार्यदायी संस्था द्वारा किया जाएगा। इसके बनने से सूरतगंज, रामनगर, सिरौलीगौसपुर तराई क्षेत्र के साथ आसपास के गरीब परिवारों के बच्चों को अच्छी व मुफ्त शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा मिलेगी। आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माण पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें छात्रावास, किचन, शौचालय, हाल, कक्ष व प्रशासनिक भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

तीरगांव व सोनौली में चल रहे आश्रम पद्धति स्कूल
जिले में समाज कल्याण विभाग की देखरेख में सतरिख के तीरगांव में बालकों और रामसनेहीघाट के सोनौली में बालिकाओं का आवासीय विद्यालय चल रहा है। इन दोनों विद्यालयों में 490-490 बच्चों की सीटें हैं। तीसरा बनने वाला यह आश्रम पद्धति विद्यालय बालक या बालिकाओं के लिए होगा, इस पर निर्णय बाद में किए जाने की बात कही गई है।
कोटवाधाम में आश्रम पद्धति विद्यालय के लिए भूमि चिह्नित कर पूरी रिपोर्ट प्रमुुख सचिव को भेजी जा चुकी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद नामित संस्था द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

-एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें