फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में उफनाई सरयू नदी: मस्जिद का बड़ा हिस्सा नदी में समाया, अब बाबा नारायण दास धाम पर खतरा

Sun, 27 Sep 2026 05:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बाबा नारायण दास धाम को बचाने के लिए के लिए निर्देश दिए हैं। सरयू लगातार उफना रही है जिससे कटान जारी है।
विज्ञापन
सरयू ने मचाई तबाही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने और लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी एक बार फिर उफना गई है। रामनगर के हेतमापुर गांव में पिछले करीब 15 दिन से जारी कटान में नदी के मुहाने पर बनी मस्जिद का बड़ा हिस्सा नदी में समा चुका है। अब सदियों पुराने आस्था केंद्र बाबा नारायण दास धाम पर भी संकट मंडरा रहा है। 

विज्ञापन


तेजी से हो रही कटान मंदिर की सीमा तक पहुंच गई है। करीब 15 दिन पहले भी जब कटान तेज हुई थी, तब बाबा नारायण दास धाम को बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। अब दोबारा कटान तेज होने पर पूरा प्रशासनिक अमला हेतमापुर में डटा है।

नदी लगातार धाम की ओर जमीन काट रही है। ग्रामीणों में धाम को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर कटान की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि वह मौके पर हैं और कटान रोकने के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें