फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लाल निशान की ओर बढ़ी सरयू नदी

Tue, 21 Jul 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम/सूरतगंज। लगातार बरसात तथा नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को डुबोते हुए 105.820 मीटर पर दर्ज किया गया। नदी अब खतरे के निशान से 25 सेमी करीब पहुंच गई। इससे तटीय गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में तेलवारी, गोबरहा, सनावा, कहरनपुरवा, टेपरा, सरदहा, परसा, घुटरू, सरायसुरजन, भैरवकोल, बघौलीपुरवा, मनीरामपुरवा, भयकपुरवा, बीहड़, सिरौलीगुंग, कोठीडीहा, माझा रायपुर, परसवाल और बेहटा समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण नदी का बढ़ता बहाव देखकर सहमे हुए हैं। उधर सनावा और टेपरा गांव के पास कुछ दिनों के लिए थमी कटान जलस्तर बढ़ने के साथ फिर तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें