फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर घटा, संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का जलस्तर घटने के साथ ही संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ने लगा है। वहीं कटान भी नहीं थम रही है। पानी की चपेट में आकर खेती योग्य भूमि भी नदी में समाहित होने लगी है। जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग खासे परेशान हैं। वहीं, विधायक दरियाबाद सतीश शर्मा ने राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में हाल ही में कटान व बाढ़ से गांव के चारों तरफ पानी ही पानी था। बाढ़ का पानी नदी में वापस जाने के बाद गांव के आसपास जलभराव हो गया है। जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। मंगलवार को सिरौलीगौसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित गांव बघौलीपुरवा, कहरानपूरवा, सनावा व बांध पर रह रहे परिवार के लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए दवा का छिड़काव कराया गया।
वहीं सिरौलीगौसपुर के गोबरहा गांव में नदी लगातार कटान कर रही है। लोगों की खड़ी गन्ना की फसल नदी में समा रही है। जिस पर बाढ़ खंड ने कटान रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उधर, विधायक सतीश शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच राहत सामग्री का वितरण किया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से दवा का छिड़काव कराया गया है। बाढ़ खंड को कटान रोकने का प्रयास करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें