फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरयू ने तीसरी बार खतरे के निशान को किया पार

Wed, 24 Jul 2024 04:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरयू नदी के जलस्तर ने मंगलवार को 15 दिन में तीसरी बार खतरे का निशान पार किया। कभी घटती व कभी उफनाने वाली नदी से तराई में दहशत फैली है। तटवर्तीय गांवों के लोग अचानक पानी घुसने की आशंका से रात को भी जाग रहे है। प्रशासन ने भी सुरक्षा के दृष्टिगत निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तटबंध पर जाने के लिए कहा है। साथ ही नदी के जलस्तर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। मंगलवार की शाम को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.070 से करीब तीन सेमी ऊपर रिकार्ड हुआ। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के कहरानपुरवा, सनावा, तेलवारी, गोबरहा, प्रसावल, मझारायपुर, बीहड़, भयकपुरवा, टेपरा, सरायसुर्जन, भैरवकोल, कोठीडीहा, सहित करीब 20 गांव की किनारे नदी का पानी बह रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी हुई तो पानी इन गांवों में घुस सकता है। सिरौलीगौसपुर के एसडीएम आनंद तिवारी ने मंगलवार को तेलवारी, करौनी गांव व अलीनगर रानीमऊ तटबंध का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें