मसौली (बाराबंकी)। थाना मसौली क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहनों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के फरखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों वाहनों में फंसे चालकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा जहां से उन्हें केजीएमयू रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। मंगलवार की दोपहर मसौली क्षेत्र में नेवला गांव के सरकारी स्कूल के सामने आम लादकर बाराबंकी की ओर से आ रही पिकअप रामनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से जा टकराई। थाने से ज्यादा दूरी न होने के कारण 10 मिनट के अंदर ही थान प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल होकर वाहनों में ही फंसे गए। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। घायल चालकों के नाम जुबेर व गोलू है। पुलिस दोनों वाहन चालकों का नाम पता ढूंढ रही है।