फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू की धारा में समाए पांच मकान और तेज हुई कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर फिर एक सेमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। सरयू की कटान की चपेट में आकर तेलवारी गांव के पांच घर नदी में समा गए हैं। यह कटान लगातार तेज होती जा रही है। नदी का आबादी की ओर रुख करने से तराई के लोगों में हड़कंप मच गया है और लोग सुरक्षित स्थानों के लिए निकल रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के तेलवारी गांव में पिछले एक माह से लगातार सरयू कटान कर रही है जिम्मेदारों द्वारा बरती जा रही लापरवाही यहां के निवासियों पर भारी पड़ने लगी है। यहां के निवासी मायाराम, मौला सिंह, दुर्गा प्रसाद, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मनराजा के घर बुधवार को नदी में बह गए। इसके साथ ही कई और मकान नदी के निशाने पर आ आ गए हैं। जिन लोगों के मकान नदी में समा गए हैं वह या तो बंधे पर शरण लिए हुए हैं या फिर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।
उधर दो दिन से हो रही तेज बारिश से बांध पर रह रहे लोगों के सामने दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। पन्नी, तिरपाल तानकर अलीनगर-रानीमऊ तटबंध पर रह रहे लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा होता जा रहा है। पानी और तेज हवा की वजह से सभी के तिरपाल उड़ गए हैं और लोगों का गृहस्थी का सामान पूरी तरह से भीग गया है। जहां पर वह परिवार के लिए खाना पकाते थे वहां भी बारिश के चलते खाना बना पाना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना है कि घर तो पहले ही कट गया था बांध पर भी आने के बाद बारिश की वजह से हम लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बाढ़ खंड के अवर अभियंता धनंजय तिवारी ने कटान प्रभावित गांव का निरीक्षण किया। कहा कि कटान रोकने के लिए मैकेनिकल डिपार्टमेंट के साथ बाढ़ खंड लगातार कार्य कर रहा है। जल्द ही कटान रोक ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें