फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चंदन से महकेगी संदीप के जीवन बगिया

Sat, 03 Jan 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीनाथ दीक्षित
विज्ञापन

दरियाबाद। स्थानीय ब्लॉक के गुलचप्पा गांव के रहने वाले किसान दीपक वर्मा की किस्मत चंदन की बागवानी से चमकेगी। फूलों की खेती करने वाले दीपक ने इस बार चंदन के 151 पौधे भी रोपे हैं। यह पौधे 15 साल में पेड़ बनकर करीब सवा करोड़ रुपये कीमत के होंगे, जिन्हें बेचकर चंदन करोड़पति बन जाएंगे।
प्रदीप वर्मा काफी दिनों से फूलों की खेती कर रहे हैं। वह ढाई बीघा जमीन में फूलों संग कुछ औषधीय पौधे भी रोपते हैं। उन्होंने एक वर्ष पहले चंदन के 151 पौधे करनाल से मंगाकर रोपित किए हैं। एक पौधे से दूसरे पौधे की दूरी पंद्रह फुट व लाइन से लाइन की दूरी 16 फिट है। चंदन के पौधों को भोजन देने के लिए लाल मेंहदी के पौधे भी लगाए हैं। खाली भूमि पर गेंदा के पौधे गुलजार हैं। पौधों को अच्छा भोजन मिल सके, इसके लिए गर्मी में होस्ट के पौध रोपित करेंगे।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया इतनी खेती में लगभग पांच लाख का खर्च आया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष खेती का रकबा बढ़ाया जाएगा। प्रदीप ने बताया कि चंदन की खेती फायदे का सौदा है। पहले यह खेती प्रतिबंधित थी लेकिन अब यह खेती प्रतिबंध से मुक्त हो गई है। बस चंदन के पौध रोपण से पहले हल्का लेखपाल को सूचना देने के साथ ही वन विभाग में पंजीयन भी कराना पड़ता है। जब पेड़ बड़े होंगे तो उनको सरकार ही खरीदती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 वर्ष की आयु वाले चंदन के एक पेड़ में करीब डेढ़ क्विंटल लकड़ी निकलती है। यह लकड़ी पांच से छह हजार रुपया रुपये किलो की दर से बिकती है। इस तरह यदि सभी 151 पेड़ तैयार हो जाएंगे तो 15 साल में इनकी कीमत 1.12 करोड़ रुपये तक हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें