बाराबंकी। नवरात्र के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने जिले में कई स्थानों पर छापा मारकर किसमिस, चाय व रस्क के पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने बताया कि टीम ने हैदरगढ़ में चंद्र नारायण की दुकान से किसमिस, चाय पत्ती और रस्क तथा मकनपुर चौराहे स्थित हाशिम किराना दुकान से किसमिस और बड़ी इलायची का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे।