फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 11 Oct 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि नेताजी ने हर वर्ग के हक और सम्मान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू कीं। गोप ने मौजूदा सरकार की नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई। उन्होंने समाजवादी कार्यकर्ताओं से जनता को इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

सदर विधायक धर्मराज सिंह ने नेताजी को कार्यकर्ताओं का सच्चा हितैषी बताया, जबकि जैदपुर विधायक गौरव रावत ने उनके विचारों को प्रेरणादायक बताया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, इरशाद कमर, कुलदीप सिंह, हिमांशु यादव, वीरेंद्र प्रधान, कामता यादव और प्रीतम वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें