फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्त हुए एआरएम, 15 परिचालकों का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के बाद एआरएम ने सख्ती दिखाई है। शनिवार को मास्क को लेकर लापरवाही बरतने पर उन्होंने बसों का निरीक्षण किया। बिना मास्क व बगैर वर्दी चालक परिचालकों को देखकर एमआरएम ने कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए बिना मास्क, वर्दी और सेनेटाइजर के मिले 15 चालक व परिचालकों का एक दिन का वेतन काट दिया है।
विज्ञापन

एआरएम आरएस वर्मा ने रामनगर और बाराबंकी रूट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालकों व परिचालकों द्वारा कोविड प्रोटोकाल पालन की जांच की गई। सैनिटाइजर सभी बसों में मिला, लेकिन कई चालक व परिचालक बिना मास्क लगाकर बस का संचालन करते मिले। कई चालकों व परिचालकों ने वर्दी भी नहीं पहनी थी। चालक अशोक कुमार, बब्लू व परिचालकों में अनूप समेत 15 कर्मचारी बिना मास्क व वर्दी के मिले। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन देख संविदा परिचालकों का एक दिन का वेतन काट दिया गया।
चालकों की लापरवाही को देखते हुए बस मालिकों की आय में कटौती करने की कार्रवाई की गई है। एआरएम ने सभी चालक, परिचालकों और वाहन स्वामियों को कोविड गाइडलाइन का पालन का निर्देश देते हुए कहा कि कोविड संक्रमण का प्रकोप दोबारा बढ़ रहा है। सभी अधिकारी-कर्मचारियों व यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य है। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें