फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चार घंटे खड़ी रही सहरसा एक्सप्रेस, यात्रियों ने बरौनी भी रोकी, हंगामा

Thu, 30 Nov 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। सहरसा से चलकर दिल्ली जा रही सहरसा एक्सप्रेस बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो लोको पायलट की ड्यूटी समाप्त हो गई। दूसरा लोको पायलट नहीं आने से हजारों यात्रियों से भरी ट्रेन खड़ी हो गई। इससे नाराज यात्री आक्रोशित हो गए। लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस को भी रोक दिया। करीब पौने चार घंटे तक ट्रेन खड़ी रही और यात्री बवाल करते रहे। आरपीएफ, जीआरपी व रामनगर कोतवाली के पुलिस बल को हंगामा शांत कराने में पसीने छूट गए। ट्रेन स्टेशन पर होने से लाइनें क्लीयर थीं फिर भी संचालन प्रभावित दिखा।
विज्ञापन

सहरसा से चलकर दिल्ली जाने वाली 04021 दोपहर सवा एक बजे बाराबंकी गोंडा रेलखंड पर रामनगर इलाके बुढ़वल स्टेशन पर पहुंची और खड़ी हो गई। आधा घंटा बाद पता लगा कि जिस लोको पायलट की ड्यूटी समाप्त हो गई है और वह चला गया है। इससे नाराज यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर हंगामा करने लगे। यात्रियों का कहना था कि ड्यूटी अवधि समाप्त हो जाने के दौरान दूसरे लोको पायलट की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। रेलवे ने इसे काफी हल्के में लिया तो एक घंटे बाद यात्री जमकर हंगामा करने लगे।
यात्रियों ने बताया कि सहरसा से ही ट्रेन कई घंटे विलंब से चली जो करीब 30 घंटे विलंब हो गई। यात्रियों ने स्टेशन के अंदर और रेलवे लाइन पर धरना प्रदर्शन, नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान यात्रियों ने लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस को भी रोक लिया और सहरसा एक्सप्रेस को छोड़ने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस व रामनगर का पुलिस बल यात्रियों को मनाता रहा। हजारों यात्रियों को देख अधिकारियों को पसीना छूट गया। काफी जद्दोजहद के बाद दूसरा लोको पायलट आया तो ट्रेन को शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद रवाना की गई।
विज्ञापन

आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजमेर सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। गोंडा में लोको पायलट बदला जाना था लेकिन किन्ही कारणों से यह नहीं हो सका था।
भूख प्यास से बेहाल हुए बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं
ट्रेन के घंटों रुकने की वजह से हजारों बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भूख प्यास से बेहाल रहे। ट्रेन के जरनल डिब्बे में ठंड में भी लोगों को पसीना आ रहा था। कोई शादी तो कोई नौकरी के लिए लेट हो रहा था। बुढ़वल रेलवे स्टेशन के आसपास दुकानों पर सारा माल खप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें