फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों को पहुंचाया गौशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। छुट्टा मवेशियों के हमले में गत दिनों दो लोगों की मौत और गुरुवार को एक महिला के घायल होने के बाद शहर में अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद की टीम ने शुक्रवार को अभियान के दौरान 19 छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर गौशाला पहुंचाया।
विज्ञापन

शहर में फैजाबाद रोड पर स्टेडियम के पास, नाका चौराहा, पुलिस लाइंस, कचेहरी के पास छुट्टा मवेशी मवेशियों का जमावड़ा रहता है। धनोखर चौराहा, घंटाघर व सब्जी मंडी में भी छुट्टा मवेशियों के घूमने से बाजार जाने वालों को डर लगता है। इन स्थानों से शुक्रवार को नगर पालिका के दस्ते को मवेशियों को पकड़ा और उन्हें गाड़ी में चढ़ाकर गौशाला पहुंचाया। इस दौरान कई मवेशियों को पकड़ने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें