फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरयू सुपर किंग्स को हराकर रूथलेस स्मैशर्स फाइनल में

Sun, 15 Mar 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के पीएसी ग्राउंड पर आयोजित यूपी सिविल सर्विसेज प्लेयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय कर्मचारी-अधिकारी सद्भावना खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट में दो लीग मैच खेले गए। रूथलेस स्मैशर्स ने सरयू सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले लीग मैच में गोल्डेन ग्लैडिएटर्स और इरिगेशन वॉरियर्स आमने-सामने रहे। गोल्डेन ग्लैडिएटर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 47 रनों से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे लीग मुकाबले में स्टार-11 और एमआईडी-11 के बीच खेले गए मुकाबले में एमआईडी-11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की।
दिन का तीसरा मुकाबला पहला सेमीफाइनल जो काफी रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए रूथलेस स्मैशर्स की टीम ने 79 रन बनाए। सरयू सुपर किंग्स बहराइच की टीम लक्ष्य से पहले ही सिमट गई। जीत के साथ रूथलेस स्मैशर्स की टीम फाइनल में जगह बना ली। विनोद कुमार को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को अंतिम दिवस पर अल्फा लीजेंड और गोल्डेन ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष डॉ आरपी सिंह विसेन, महामंत्री केके सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र, उपाध्यक्ष आशीष यादव और रवि कनोजिया, संगठन मंत्री रिकी भट्ट, मीडिया प्रभारी संदीप सिंह, संयुक्त मंत्री सीमा सिंह व सत्य प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें