फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गिरोह के सरगना की 1.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sun, 15 Mar 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। छल-कपट, कूटरचना और रंगदारी मांगने वाले गिराेह के सरगना असलम की सिहाली गांव स्थित करीब 1.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली निवासी असलम पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर के केस में पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्तियों के रूप में गांव में तहन जमीनें चिंहित की थी। इसी के आधार पर जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की। शनिवार को तहसीलदार वैशाली अहलावत पुलिस बल के साथ सिहाली गांव पहुंचीं। वहां सार्वजनिक रूप से डुग्गी पिटवाकर ग्रामीणों को सूचना दी गई कि गैंग के लीडर द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जा रहा है। इसके बाद प्रशासन ने करीब एक करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये मूल्य की तीन जमीनों को कुर्क कर लिया। एएसपी उत्तरी विकासचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें