सतरिख। ब्लॉक हरख क्षेत्र के बीआरसी सतरिख प्रांगण में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय उच्च प्राथमिक बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। 100 मीटर दौड़ में दिव्यांशु ने पहला और प्रियांशु ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में प्रिंस ने प्रथम और रेहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नैना अव्वल रहीं।
प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में अंशुल और फरहीन ने पहला स्थान प्राप्त कर मैदान में धमक दिखाई। लंबी कूद में भी अंशुल ने बाजी मारी। जबकि दिव्यांशु व फलक को दूसरा स्थान मिला। ऊंची कूद में प्रियंका ने बालिका वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 600 मीटर दौड़ में हेमंत और फलक ने पहला स्थान हासिल किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले में बालक वर्ग में सुमित की टीम और बालिका वर्ग में शालू की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जबकि रुखसार की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ अश्विनी प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर मनोज चौधरी, प्रीति सेंगर, लालचंद्र वर्मा, ओम प्रकाश, कुलदीप वर्मा व डॉ. शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।