फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बैनर फटने पर बवाल, चौकीदार के घर हमला,150 पर केस दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 07:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से सटे जहांगीराबाद थाने के फैजुल्लागंज मोहल्ले में शुक्रवार देर रात स्थानीय चौकीदार की ओर से एक धार्मिक बैनर हटाने की कोशिश के दौरान वह फट गया। बैनर पर आई लव मोहम्मद लिखा था। इसकी जानकारी मिलते ही एक समुदाय के लोग भड़क उठे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने बैनर क्षतिग्रस्त के आरोप में चौकीदार के घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

गुस्साई भीड़ ने चौकीदार धनीराम के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ पथराव शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगाते हुए धार्मिक नारेबाजी भी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे।
इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। जहांगीराबाद के थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि करीब 100 से 150 लोग सड़क पर एकत्रित होकर हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन

हालात बिगड़ते देख आसपास के थानों से पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से अरमान, साहबे आलम, जाहिज, अबरार, मेराज, गुफरान, मुजम्मिल और अमन को गिरफ्तार किया है। चौकीदार धनीराम के घरवालों का कहना है कि पथराव की चपेट में आकर एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
इस मामले में नौ नामजद और करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तनाव को देखते हुए फैजुल्लागंज और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। फिलहाल माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें