फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुलिस व राजस्वकर्मियों के सामने बवाल, दंपती को पीटा

Mon, 27 Nov 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
निंदूरा (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र में चकमार्ग की पैमाइश के दौरान पुलिस व राजस्वकर्मियों की टीम के सामने ही बवाल हो गया। धक्कामुक्की के दौरान कथित रूप से एक महिला व उसके पति की पिटाई कर दी गई। इससे अराजकता का माहौल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरिहानी निवासी सोना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को ग्राम प्रधान उदयराज सिंह राजस्वकर्मियों व पुलिस की मौजूदगी में चकमार्ग पटवाने के लिए पैमाइश करा रहे थे। महिला का आरोप है कि उसके खेत से जबरन चकरोड निकालने की कोशिश करने पर विरोध किया। इसी दौरान जातिसूचक गालियां देते हुए ग्राम प्रधान ने पुलिस व राजस्वकर्मियों के सामने ही अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी।

बचाव में आए सोना के पति रामदुलारे की भी पिटाई कर दी। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बचाना तो दूर कार्रवाई तक नहीं की। इसका वीडियो रविवार को तेजी से वायरल हुआ तो उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लिया। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसएचओ कुर्सी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि प्रधान समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसपी उत्तरी आशुतोष मिश्र ने बताया कि कुर्सी में चकरोड की पैमाइश के दौरान मारपीट की घटना में दर्ज केस की जांच सीओ फतेहपुर रघुवीर सिंह करेंगे। पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें