बाराबंकी। नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें परीक्षा व साक्षात्कार में शामिल 250 अभ्यर्थियों में से 170 को विभिन्न कंपनियों ने रोजगार दिया। चयन के बाद बेरोजगारों के चेहरे पर रोजगार पाने की खुशी दिखी।
आईटीआई में मंगलवार को आयोजित इस मेले में राजस्थान की हेवेल्स इंडिया प्रा.लि. कंपनी ने 60 अभ्यर्थियों में से 44 अभ्यर्थियों, हरियाणा की रॉकी मिंडा लिमिटेड ने 70 अभ्यर्थियों में से 51, गौतमबुद्ध नगर की डेकी इलेक्ट्रानिक्स लि. ने 65 में से 44 अभ्यर्थियों का चयन किया।
इसी प्रकार मेक ऑर्गेनिक इंडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ ने विभिन्न ट्रेड के 30 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में से 18 अभ्यर्थियों तथा 25 गैर तकनीकी अभ्यर्थियों में से 13 अभ्यर्थियों का चयन किया।
इस प्रकार रोजगार मेले में लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में शामिल हुए 250 अभ्यर्थियों में से 170 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक यादव ने रोजगार पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। चयन से वंचित अभ्यर्थियों को जल्द ही दोबारा मेले का आयोजन कराने का आश्वासन दिया।