फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदारों ने अदा की गई अलविदा की नमाज

Fri, 17 Jul 2015 10:55 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे को शहर से गांव तक मसजिदों में पूरी अकीदत के साथ लोगों ने अलविदा की नमाज अता की। नमाज में भीड़ को देखते हुए पहले से सुरक्षा के लिए प्रबंध किया गया। जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाई गई। साथ ही साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

रमजान के आखिरी जुमे को शहर से कस्बा व गांव तक मसजिदों में अलविदा की नमाज पूरी अकीदत के साथ अता की गई। नमाज के वक्त मसजिदों में भारी भीड़ रही। मसजिदों में भीड़ को देखते हुए नगर पालिका व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। मसजिदों को जाने वाले रास्तों की नगर पालिका द्वारा सुबह से साफ-सफाई कराई गई। शहरी क्षेत्र में जामा मसजिद बेगमगंज, पीर बटावन मसजिद, लाइनपुरवा मसजिद, कचहरी मसजिद, स्टेशन रोड मसजिद, बंकी क्षेत्र स्थित मसजिद सहित नगर क्षेत्र के सभी मसजिदों में नमाज अता की गई। जामा मसजिद बेगमगंज में भीड़ की संभावना को देखते हुए मसजिद जाने वाले मार्ग पर बैरिकेटिंग लगाई गई। जामा मसजिद में अधिक भीड़ होने पर नमाजियों ने रोड पर नमाज अता की। सुरक्षा के लिहाज से त्वरित सहायता वैन आदि भी मौके पर लगाई गई। फतेहपुर, रामनगर, हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज पढने के लिए नमाजियों की मसजिदों में काफी भीड़ रही।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रमजान के आखिरी जुमे की अलविदा नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थेे। डीएम भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। पुलिस द्वारा प्रमुख मसजिदों को जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। एसडीएम नीलम यादव मौके पर इंतजाम देखती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें