पुलिस लाइन परिसर में रोलर चलाकर तोड़ी जा रहीं शराब की बोतलें। -संवाद
बाराबंकी। जिले के सभी 22 थानों में पिछले 10 साल में पकड़ी गई 25,468 लीटर अवैध शराब रविवार को पुलिस लाइन परिसर में नष्ट करा दी गई। बोतलों पर पहले रोलर चलवाया गया फिर पूरा मलबा जमीन में गड़वा दिया गया। करीब 20 लाख की पुरानी शराब नष्ट की गई है।
पुलिस द्वारा पिछले 10 सालों में पकड़ी गई अंग्रेजी, देसी व कच्ची शराब को थाने में आबकारी अधिनियम के माल के रूप में रखा गया था। अदालत से इनके निस्तारण के आदेश मिलने के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह ने इसे पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों के सामने निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
रविवार को थानों से आई 25,468 लीटर अवैध शराब सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी, सीओ सदर हर्षित चौहान व आबकारी विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में नष्ट करा दी गई। बोतलों पर रोड रोलर चला दिया गया। शराब की कीमत 20 लाख से अधिक आंकी गई है।