बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेेज के एमए तृतीय सेमेस्टर समाजशास्त्र विषय की प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा सोमवार को होगी। यह जानकारी देते हुए जनेस्मा के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि दोनों परीक्षाएं सुबह दस बजे से होंगी। सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की ड्रेस में आना होगा। ड्रेस में न आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षाओं में सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।