फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्टेट व नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग और लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे को जोड़ने के लिए 7.73 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क मौजूदा तीन की जगह 5.5 मीटर चौड़ी होगी, जिससे वाहनों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। इसके दोनों ओर मजबूत फुटपाथ भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। सड़क का निर्माण कोठी कस्बे से होकर किया जाएगा। यह मार्ग छतौरा, धौरहरा, मंगलपुर होते हुए गुरुदत्त खेड़ा तक पहुंचेगा, जिससे त्रिवेदीगंज ब्लॉक के कई गांवों को जोड़ते हुए लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे को हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग से जोड़ा जा सकेगा। सड़क निर्माण के बाद करीब 90 गांवों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक ,आवागमन में भारी परेशानी होती थी। खासकर बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन फंस जाते थे, जिससे लोगों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ता था। जूनियर इंजीनियर प्रबोध मिश्र ने बताया कि टेंडर जल्द ही कर निर्माण प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


इसी सड़क पर बस चलाने का भी प्रस्ताव
इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी। परिवहन निगम ने इस सड़क पर बस चलाने का प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिया है। बस सेवा होने से त्रिवेददीगंज ब्लॉक क्षेत्र के लोगों को हैदरगढ़ का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें