फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: उपचुनाव में आपसी विरोध से एक ही दल से उतरे दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। जिला पंचायत क्षेत्र सदस्य रिक्त पद के उपचुनाव में तीन दावेदारों के बीच रोचक मुकाबला तय है। आपसी अदावत में एक ही दल से उतरे दावेदारों से राजनीतिक दल अभी तक किनारा किए हैं। पंचायत के त्रिस्तरीय चुनाव में जिला पंचायत क्षेत्र 50 प्रथम से निर्वाचित डीडीसी कलावती त्रिवेदी का बीमारी से निधन हो गया था। रिक्त सीट पर 19 फरवरी को ब्लाॅक हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज के 73 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। मृतक कलावती की बहू पूजा त्रिवेदी ससुर रामभीख त्रिवेदी की विरासत संजोने के लिए मैदान में हैं। वहीं चेयरमैन हैदरगढ़ आलोक तिवारी के भाई आदर्श तिवारी उर्फ दीपू की सास श्वेता तिवारी व पंचायत चुनाव में प्रत्याशी रही जनसत्ता दल के विजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू की पत्नी सर्वेश कुमारी के फिर से चुनाव मैदान में उतरने से त्रिकोणीय और रोचक मुकाबला तय हो गया है। आलोक तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में तथा कलावती त्रिवेदी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा से बगावत कर लड़े और जीत कर सम्मान के साथ भाजपा में वापसी की, लेकिन दोनों परिवारों के बीच पुरानी अदावत और नगर निकाय चुनाव में विरोध ने उपचुनाव की पटकथा लिखी है। तीनों दावेदारों के समर्थक गांव-गांव पोस्टर व होर्डिंग लगा तथा जनसंपर्क शुरू कर दिया है। डीडीसी उपचुनाव में ब्लाॅक त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत बबुआपुर, बहादुरपुर, शाहपुर, लाही, बहुता, सहावर के मतदाता तथा ब्लाॅक हैदरगढ़ के रौली, अंसारी, जासेपुर, खरसतिया, पेचरुआ, करौंदी, रनापुर, बारा, दांदूपुर में मतदाता 19 फरवरी को मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें