फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। पैदल सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार एक ट्रक ने रौंदा दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

थाना कुर्सी क्षेत्र के हबीबीपुर के रहने वाले रामपाल रावत (40) एक धान मिलर मशीन पर नौकरी करता था। ट्रैक्टर से संचालित इस धान मशीन के साथ वह अनवारी जा रहा था। अमरसंडा गांव के निकट बुधवार रात ट्रैक्टर चालक ने लघुशंका के लिए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस बीच उस पर बैठा रामपाल पान मसाला खाने के लिए उतरकर सामने स्थित पान की दुकान पर चला गया। पान मसाला खरीदने के बाद वह सड़क पार कर वाहन पर बैठने के लिए आ रहा था।
इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटों चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें