फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच पूरी, पति-पत्नी समेत 11 मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी के अध्यक्ष पद के उप चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच का काम गुरुवार को पूरा कर लिया गया। दो दिन हुई 15 नामांकन पत्रों की जांच में किसी में कोई खामी नहीं मिली। ऐसे में भाजपा व सपा प्रत्याशियों समेत चार उम्मीदवारों द्वारा दो सेट में किए गए नामांकन में एक-एक सेट निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे में अभी पति-पत्नी समेत 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि प्रत्याशियों की असली तस्वीर शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन

बंकी नगर टाउन एरिया के अध्यक्ष पद का चुनाव 4 मई को होगा। इसको लेकर नवाबगंज तहसील में 15 पर्चे दाखिल किए गए थे। इसमें भाजपा व सपा उम्मीदवारों समेत चार ने दो सेट में नामांकन किया था। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार व गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सभी नामांकन सही पाए गए।
ऐसे में दो सेट में नामांकन करने वाले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनूप कुमार, समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सबीहा इतरत, सतीश व शाहनूर का एक-एक सेट पर्चा निरस्त कर दिया गया। ऐसे में इनके अलावा फजलहक व भवानी सहाय, ममता सिंह, रिंकी सिंह, इरफाना खातून, संजीव कुमार व उनकी पत्नी अर्चना मिश्रा मैदान में है। हालांकि शुक्रवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर सामने होगी। जिनको 10 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत बंकी के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर 15 नामांकन हुए थे। जिनकी जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। ऐसे में भाजपा व सपा प्रत्याशी समेत चार उम्मीदवारों द्वारा दो सेट में किए गए नामांकन में एक-एक सेट को निरस्त करने के बाद 11 उम्मीदवार मैदान में है। हालांकि शुक्रवार को नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

-डॉ. मार्कण्डेय सिंह, आरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें