फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईवे पर दौड़ रहे ई रिक्शा, लखनऊ पहुंचा रहे ऑटो

Fri, 19 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रतिबंध के बावजूद बेखौफ ई रिक्शा चालक हाईवे व ऑटो चालक लखनऊ तक फर्राटा भर रहे हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा दांव पर है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जारी निर्देश भी फाइलों में सिमटे हैं। इनकी रोकथाम से जुड़े जिम्मेदार कार्रवाई को लेकर उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से ई रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद हर दिन 150 से 175 ई रिक्शा चालक हाईवे पर सवारियों को बैठाने के साथ ही मालवाहक बन दौड़ लगा रहे हैं। रोकथाम न होने से यह ई रिक्शा व ऑटो बीबीडी, मटियारी और पॉलिटेक्निक तक बिना किसी रोक-टोक के दौड़ रहे हैं।
एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि हाईवे पर ई रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसकी रोकथाम के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई भी की जाती है। इस दौरान कई ई रिक्शा व ऑटो को सीज भी किया था। अब नियमित तौर पर कार्रवाई के लिए टीम तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

- 28 जनवरी 2024: रामनगर क्षेत्र के महादेवा चौकी के पास अनियंत्रित ई रिक्शा व कार की टक्कर में ई रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई थी जबकि पांच अन्य घायल हुए थे।
- 13 फरवरी 2024: देवा चिनहट मार्ग पर बरेठी चौराहे के पास देवा की ओर जाते समय ई रिक्शा की पहिया निकल गया था। इस हादसे में छह सवारियां घायल हुई थी।
- 19 जुलाई 2023: लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में बस ने ई रिक्शा को ठोकर मार दी थी। जिसमें ई रिक्शा सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
- 11 जून 2022: बाराबंकी बहराइच हाईवे पर मसौली के पास ई रिक्शा ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गया था। इस हादसे में नया पुरवा गांव निवासी रिक्शा चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें