फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर गड्ढों से हादसों का खतरा

Mon, 19 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामसेनहीघाट के पास गिट्टियां उखड़ने से गड्ढों में तब्दील हो रहा अयोध्या हाईवे।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की बदहाली से राहगीरों का सफर जोखिम भरा हो गया है। हालिया बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क के नीचे की मिट्टी बहने से किनारे हवा में लटक रहे हैं। गहरे गड्ढों से निकली गिट्टी सड़क पर बिखरी है, जिससे वाहन फिसलने और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। रात और बारिश के बाद परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

लोधेसिंहपुरवा, कोटवा रोड और बड़ेला गांव के पास हाईवे पर गड्ढे हैं। ताला मोड़ से कल्याणी नदी के बीच सड़क के दोनों ओर की पटरियां कटकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भिटरिया, दरियाबाद ओवरब्रिज, ताला गांव और दिलौना बाईपास चौराहे के पास भी गड्ढे हैं।
स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, नीरज कुमार, धीरज कुमार, राजकुमार और रामदेव ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। एनएचएआई के सहायक अभियंता शरद कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त पटरियों और गड्ढों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें