फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दुष्कर्म के दोषी को दस साल का कठोर कारावास

Tue, 08 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अनिल कुमार शुक्ला की कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में अभियुक्त दिलीप को दोषी माना है। कोर्ट ने दोषी को 10 साल के कठोर कारावास के साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि मामला थाना जैदपुर के एक गांव का है। 21 अप्रैल 2010 को सुबह 10 बजे वादी की आठ वर्षीय पुत्री अपने छोटे भाई-बहन के साथ गांव के बाहर आम के बाग की रखवाली कर रही थी। तभी गांव निवासी दिलीप कुमार उसे बहला फुसलाकर थोड़ी दूर स्थित बोरिंग के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया । इसका विरोध करने पर उसने मारपीट कर चुप रहने के लिए धमकाया। पीड़िता के शोर पर उसका भाई वहां पहुंचा तो दिलीप भाग गया। साक्ष्य व गवाही के आधार पर कोर्ट ने अभियुक्त को दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें